आज का राशिफल। 29 जून, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज भोग-विलास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जॉब में उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। धन-सम्पत्ति के मामलों के लिए दिन शुभ हैं। आकस्मिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी के बजाय गम्भीरता से निर्णय लें। वृष आज आप अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। सहकर्मी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। …

मेष

आज भोग-विलास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जॉब में उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। धन-सम्पत्ति के मामलों के लिए दिन शुभ हैं। आकस्मिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी के बजाय गम्भीरता से निर्णय लें।

वृष

आज आप अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। सहकर्मी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव से बचने के लिए आपसी संवाद अच्छा रखें। विद्यार्थी आज पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

मिथुन

आज सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने के कारण आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी आपके प्रति काफी आकर्षित रहेगा। कारोबार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। फोन और ईमेल के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है।

कर्क

आज कानूनी मामले लंबित हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। कुछ लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। लोहे और भारी मशीनरी से जुड़े उद्योगों में नुकसान हो सकता है। एलर्जी और गर्मी की समस्या हो सकती है।

सिंह

आज परिवार का माहौल सुकून भरा होगा। जॉब में बदलाव का विचार बना रहे हैं या नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेगा। आंखों में कुछ जलन आदि की समस्या हो सकती है।

कन्या

भाग्य का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। अपने स्वभाव में विनम्रता का भाव हमेशा रखें। नजदीकी मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। अपनी प्रतिभा को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। जीवनसाथी से पुराने मतभेदों के ऊपर चर्चा करने से बचें।

तुला

आज जॉब में स्थान परिवर्तन के भी संकेत बन रहे हैं। आपकी वाक्शैली के लोग कायल रहेंगे। इंजीनियरिंग छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं।

वृश्चिक

आज जीवनसाथी की सलाह से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपनी योग्यता का अनुचित प्रदर्शन न करें।

धनु

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। गूढ़ विद्याओं के प्रति आप रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में बेबाकी से अपनी स्वतंत्र राय रख सकते हैं। ऑफिस के काम में आप व्यस्त रहेंगे। ऐसे लोगों से जान पहचान होगी जो आपके लिये सहयोगी सिद्ध होंगे।

मकर

आज पति-पत्नी के मध्य भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। आय के नए मार्ग खुल सकते हैं। पहले की हुई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आपको किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कुंभ

आज किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। बॉस आप ंपर नाराज हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रियजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। फिजूल खर्ची में कमी लाने का प्रयास करें।

मीन

आज परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। बेरोजगार लोगों को नौकरी की चिन्ता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। करियर में नयी शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है।