सहारनपुर: NIA ने देवबंद में की छापेमारी, अंतर्राष्ट्रीय संगठन JMB से जुड़ा मामला
सहारनपुर। जिले में स्थित देवबंद में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने दो जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी जेएमबी आतंकवादी गिरोह की विचारधारा का प्रचार करने और यहां के युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए प्रेरित करने में शामिल बांग्लादेशी नागरिकों से जुड़े मामले में की गई। NIA के …
सहारनपुर। जिले में स्थित देवबंद में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने दो जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी जेएमबी आतंकवादी गिरोह की विचारधारा का प्रचार करने और यहां के युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए प्रेरित करने में शामिल बांग्लादेशी नागरिकों से जुड़े मामले में की गई।
NIA के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के छह सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जिनमें तीन बांग्लादेशी अवैध प्रवासी भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि वे जेएमबी की विचारधारा के प्रचार और युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए प्रेरित करने में शामिल थे। मामला, शुरू में आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस), भोपाल द्वारा मार्च में दर्ज किया गया था, अप्रैल में एनआईए द्वारा मामला फिर से दर्ज किया गया था।
एजेंसी ने कहा कि संदिग्धों के परिसरों में तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और कई अन्य संबंधित सामग्री जब्त की गई है।
NIA ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। JMB एक आतंकवादी संगठन है, जिसके द्वारा साल 2005 में बांग्लादेश के 50 शहरों व कस्बों के 300 स्थानों पर लगभग 500 छोटे बम विस्फोट किए गए थे। साथ ही बाग्लादेश में बड़े स्तर पर नरसंहार भी किया गया था।
पढ़ें-मथुरा: नाबालिग से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, दोबारा न आने पर कर दिया वायरल
