France: येल ब्राउन पीवेट चुनी गईं फ्रांस की पहली महिला स्पीकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन की येल ब्राउन-पीवेट फ्रांसीसी संसद के निचले सदनकी पहली महिला स्पीकर चुनी गईं। खलीज टाइम्स ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ब्राउन-पीवेट को स्पीकर के रूप में चुने जाने का मतदान तब हुआ, जब मैक्रों की पार्टी के बहुमत खोने के बाद नवगठित …

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन की येल ब्राउन-पीवेट फ्रांसीसी संसद के निचले सदनकी पहली महिला स्पीकर चुनी गईं। खलीज टाइम्स ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ब्राउन-पीवेट को स्पीकर के रूप में चुने जाने का मतदान तब हुआ, जब मैक्रों की पार्टी के बहुमत खोने के बाद नवगठित संसद ने अपना पहला सत्र आयोजित किया।

मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन एनसेम्बल (टुगेदर) के पास अभी भी फ्रांस की संसद के सबसे शक्तिशाली सदन नेशनल असेंबली में सबसे अधिक सीटें हैं, लेकिन अब सहजता से कानून पारित करने के लिए इनके पास बहुमत नहीं है। पूर्व समाजवादी ब्राउन-पिवेट साल 2016 में मैक्रों की पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्हें गुप्त मतदान प्रणाली से चुना गया।

ये भी पढ़ें:- जर्मनी : हत्या में मदद के मामले में 101 साल के व्यक्ति को सुनाई पांच साल कैद की सजा

संबंधित समाचार