अयोध्या के संतों का चढ़ा पारा, उदयपुर कांड के दोषियों की मांगी गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में हुई हत्या के मामले में अयोध्या के साधु-संतों का पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ी के महंत व रामलला के मुख्य अर्चक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि सनातन धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ किसी ने …

अयोध्या। राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में हुई हत्या के मामले में अयोध्या के साधु-संतों का पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ी के महंत व रामलला के मुख्य अर्चक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि सनातन धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ किसी ने अभद्र टिप्पणी की और उसके विरोध में अगर किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ लिख दिया तो भारत में उसकी गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, लेकिन मदरसे में मुस्लिम नौजवानों को गुमराह करके भड़काने का काम किया जाता है, जिस तरह से सनातन धर्म के खिलाफ मुस्लिम नौजवानों को भड़काकर कट्टरवादी सोच उत्पन्न की जाती है, उसी का परिणाम है इस तरह की नृशंस हत्या।सरकार से निवेदन है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि बहुत गलत हुआ है, जिसने हत्या की है उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। नूपुर शर्मा ने कोई गलत बात नहीं कही थी, जो उनके ग्रंथों में लिखा है वही कहा था। टीवी डिबेट में बैठे हुए मियां साहब जब भगवान शिव का अपमान करेंगे तो उसी के जवाब में नूपुर शर्मा टिप्पणी की थी। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों कि जिस प्रकार से हत्या हुई है, वह बहुत दुख की बात है।

पढ़ें-अयोध्या: सरयू में लक्ष्मण घाट पर उतराता मिला अज्ञात का शव

संबंधित समाचार