गौतमबुद्ध नगर : बेहद ख़ास होगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पहली बार देश में बनेगा ट्रांजिट हब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी के जेवर में बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि जोड़ने जा रहा है। यह देश का पहला ट्रांजिट हब बनेगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम शुरू हो गया है। वहीं एशिया पैसेफिक ट्रांजिट हब विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है। देश में …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी के जेवर में बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि जोड़ने जा रहा है। यह देश का पहला ट्रांजिट हब बनेगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम शुरू हो गया है। वहीं एशिया पैसेफिक ट्रांजिट हब विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

देश में अभी किसी एयरलाइंस का ट्रांजिट हब नहीं है। जेवर एयरपोर्ट में एशिया पैसेफिक ट्रांजिट हब विकसित करने की योजना है। आपको बता दें इसके लिए किसी बड़ी एयरलाइंस से समझौता होता है, समझौता करने वाली एयरलाइंस अन्य एयरलाइंस को अपने साथ जोड़ती है। हब बनने के बाद उसकी सभी फ्लाइट यहां से होकर गुजरेंगी.

ट्रांजिट हब बनने सेएयरपोर्ट में फ्लाइट का आना-जाना अधिक होगा। जिससे रोज़गार के बड़े अवसर पैदा होंगे। एयरपोर्ट में लाउंज से सीधे विमान तक पहुंचने की सुविधा मिल सकती है। यहां पर यात्रियों के सामान को रखने पहुंचाने में नई तकनीक का इस्तेमाल होगा इसके लिए मल्टी लेयर लैगेज पार्किंग बनेगी। जेवर एयरपोर्ट में भी पेरिस के ज्यूरिख एयरपोर्ट की तरह तकनीक देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें –सीतापुर: सेंधमारी कर चोरों ने घर से पार किये लाखों के जेवरात

संबंधित समाचार