मुरादाबाद : डीएम, एसएसपी व अल्पना गुप्ता ने किया शक्ति महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल एवं बेटी- बचाओ बेटी-पढाओं की संयोजिका अल्पना गुप्ता द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में शक्ति वूमेन बैडमिंटन टूर्नामेन्ट (सिंगल एवं डबल) का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेन्ट 29 जून से एक जुलाई तक चलेगा। टूर्नामेन्ट के क्वालीफायर मैच सोनकपुर स्टेडियम मे खेले जायेगें तथा फाइनल मैच …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल एवं बेटी- बचाओ बेटी-पढाओं की संयोजिका अल्पना गुप्ता द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में शक्ति वूमेन बैडमिंटन टूर्नामेन्ट (सिंगल एवं डबल) का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेन्ट 29 जून से एक जुलाई तक चलेगा।
टूर्नामेन्ट के क्वालीफायर मैच सोनकपुर स्टेडियम मे खेले जायेगें तथा फाइनल मैच पहली जुलाई को रिजर्व पुलिस लाइन्स में खेला जायेगा। टूर्नामेन्ट मिशन शक्ति “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” के दृष्टिगत अल्पना गुप्ता (महानगर संयोजिका बेटी- बचाओं बेटी-पढाओं) के प्रायोजन तथा मुरादाबाद पुलिस के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा व अन्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- आगरा : स्पा सेंटर बना जिस्मफरोशी का ठिकाना, वायरल वीडियो से पुलिस लगा रही सुराग
