‘शमशेरा’ का गाना ‘जी हुजूरू’ रिलीज, रणबीर कपूर का दिखा अलग अंदाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का गाना जी हुजूरू रिलीज हो गया है। रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म शमशेरा का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना जी हुजूरू रिलीज कर दिया है। …

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का गाना जी हुजूरू रिलीज हो गया है।

रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म शमशेरा का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना जी हुजूरू रिलीज कर दिया है।

इस गाने की की शुरुआत में रणबीर एक ब्रिटिश हुकूमत के झंडे के उखाड़ रहे हैं। मिथुन द्वारा लिखे इस गाने को आदित्य नारायण और शादाब फरीद ने अपनी आवाज दी है।

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है।

शमशेरा की कहानी 1800 के अंत में आधारित है, जिसमें डैकत आदिवासी अपने आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें-दिग्गज अदाकारा रेखा तुलना किए जाने पर खुश हुईं उर्वशी रौतेला, कहा- खुशनसीब महसूस कर रही हूं

संबंधित समाचार