आज के दौर में तकनीकी शिक्षा बेहद जरूरी: अकीउल गरवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक में हामीम कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन लंदन से आए प्रख्यात धर्म गुरु आयतुल्लाह अकीउल गरवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा बेहद जरूरी है। आज हर जगह चाहे ऑफिस हो, दुकान हो बैंक हो, एयरपोर्ट हो, सभी जगह कम्प्यूटर से …

अयोध्या। वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक में हामीम कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन लंदन से आए प्रख्यात धर्म गुरु आयतुल्लाह अकीउल गरवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा बेहद जरूरी है। आज हर जगह चाहे ऑफिस हो, दुकान हो बैंक हो, एयरपोर्ट हो, सभी जगह कम्प्यूटर से ही काम हो रहा है। इसलिए हमें इसका ज्ञान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नही होती है। आप किसी भी उम्र में सीख सकते है। बस सीखने का जज़्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौक मस्जिद कमेटी की अच्छी पहल है। हदीसे किसा चौक मस्जिद के नायब पेश इमाम हैदर अली ताबिश ने पढ़ी। कमेटी के अध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा, सचिव शुजात हुसैन वसीम व प्रवक्ता हामिद जाफ़र मीसम ने शाल उढ़ाकर व मोमेंटो देकर अकीउल गरवी को सम्मानित किया।

इस मौके पर मौलाना मोहसिन, इमामे जुमा मौलाना नदीम, मौलाना अजिम बाकरी, मौलाना इकबाल हैदर उर्फी, मौलाना जफ़र अब्बास कुम्मी, डॉ. मेहंदी, पार्षद रिज़वान हसनैन, कासिम मेहंदी रूही समेत लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: रामनगर के बाद अब हल्द्वानी में भी मिलेगी स्वरोजगार से जुड़ी तकनीकी शिक्षा

 

संबंधित समाचार