बरेली: पत्नी पर तेजाब डालने वाला पति गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बरेली। २० दिन पहले पत्नी को तलाक देने और मंगलवार को उस पर तेजाब से हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ केबाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह पत्नी को लगातार मनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पत्नी उसकी …

अमृत विचार बरेली। २० दिन पहले पत्नी को तलाक देने और मंगलवार को उस पर तेजाब से हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ केबाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह पत्नी को लगातार मनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पत्नी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थी। इसी को लेकर उसने घटना केअंजाम दिया।

बता दें कि मलूकपुर इलाके में रहने वाली नसरीन को 20 दिन पहले उसके पति इशहाक ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मंगलवार को इशहाक ने नसरीन के मायके जाकर उस पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया था। जिससे नसरीन का चेहरा और शरीर के दूसरे अंग करीब 25 फीसदी तक झुलस गए। घर वालों ने गंभीर हालत में नसरीन को अस्पताल में भर्ती कराया है।

नसरीन का विवाह 11 साल पहले रिश्तेदारी में ही घर के पीछे रहने वाले इशहाक से हुआ था। उनको दो बेटी आफरीन और महरीन हैं। इशहाक शराब पीने का आदी है और शादी के बाद अक्सर नसरीन के साथ मारपीट करता था। करीब एक महीने पहले महरीन की तबीयत खराब होने पर नसरीन ने इशहाक से उसके इलाज के लिए पैसे मांगे थे। जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।

इसी पर इशहाक ने तीन तलाक देकर नसरीन को घर से निकाल दिया था। जिस पर नसरीन मायके चली गई थी। लेकिन कुछ ही दिन बाद इशहाक उस पर फिर साथ रहने का दबाव बना रहा थ। लेकिन नसरीन ने इनकार कर दिया। इससे नाराज इशहाक मंगलवार को तेजाब की बोतल लेकर नसरीन के मायके पहुंचा। नसरीन के सामने आते ही उसने बोतल खोलकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया था। जिसकेबाद से ही पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: राष्ट्रीय हनुमान दल ने “उदयपुर हत्याकांड” को लेकर एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन, जिला अध्यक्ष बोले ‘भाईचारा के नाम पर मुसलमान हमें बना लेते हैं चारा’

संबंधित समाचार