Oscars Committee: सूर्या और काजोल को मिला ऑस्कर अवॉर्ड कमेटी से न्योता, निभानी होगी यह जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर आदकारा काजोल, तमिल सुपरस्टार सूर्या और जानी-मानी लेखक-निर्देशक रीमा कागती को ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड साइंसेज की सदस्यता ऑफर की गयी है। एकेडमी ने बताया कि 2022 में 44 फीसदी महिलाएं होंगी, जिसमें से 50 फीसदी अमेरिका से बाहर की होंगी, जबकि 37 फीसदी ऐसे …

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर आदकारा काजोल, तमिल सुपरस्टार सूर्या और जानी-मानी लेखक-निर्देशक रीमा कागती को ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड साइंसेज की सदस्यता ऑफर की गयी है। एकेडमी ने बताया कि 2022 में 44 फीसदी महिलाएं होंगी, जिसमें से 50 फीसदी अमेरिका से बाहर की होंगी, जबकि 37 फीसदी ऐसे समुदायों से होंगी, जिन्हें कम प्रतिनिधित्व मिलता है।

अगर आमंत्रित सेलेब्रिटी सदस्यता ग्रहण कर लेते हैं तो उन्हें 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में वोटिंग करने का मौका मिलेगा। एकेडमी ने कुल 397 नये लोगों को सदस्यता के लिए इनवाइट किया है। एकेडमी द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि उनकी लिस्ट में वो कलाकार और सेलेब शामिल हैं, जिन्होंने थिएट्रिकल मोशनल पिक्चर में योगदान किया है। सदस्यता का चुनाव करते वक्त प्रोफेशनल योग्यताएं, प्रतिनिधित्व के लिए उनका कमिटमेंट और समर्पण देखा जाता है। कुल 53 देशों के लोगों को सदस्यता का निमंत्रण भेजा गया है।

इस बार जिन फिल्म शख्सियतों को इनवाइट किया गया है, उनमें से 71 ऑस्कर नॉमिनी और 15 विजेता शामिल हैं। काजोल माई नेम इज खान और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों के लिए इंटरनेशनल स्तर पर पहचानी जाती हैं, जबकि तमिल अभिनेता सूर्या जय भीम और सूराराय पोट्टरू जैसी फिल्मों से इंटरनेशनल सिनेमा की नजरों में आये। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो ऑस्कर विनर एआर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, विद्या बालन, आमिर खान, सलमान खान, अली फजल, आदित्य चोपडा , गुनीत मोंगा, एकता कपूर और शोभा कपूर पहले ही एकेडमी के सदस्य हैं।

काजोल और सूर्या के अलावा साल 2022 के आमंत्रितों में कुल 30 एक्टर्स शामिल हैं। इनके अलावा 9 कास्टिंग डायरेक्टर्स, 10 कोरियोग्राफर्स भी, 11 कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स, 21 निर्देशक, 38 डॉक्यूमेंट्री मेकर्स, 26 एक्जीक्यूटिव्स, 12 फिल्म एडिटर्स, 13 मेकअप आर्टिस्ट्स एंड हेयरस्टाइलिस्ट्स, 25 मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस, 12 म्यूजिक, 30 निर्माता, 16 प्रोडक्शन डिजाइन, 41 शॉर्ट फिल्म्स को भी निमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें:-थप्पड़ विवाद :10 साल तक ऑस्कर समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे विल स्मिथ, लगा प्रतिबंध

संबंधित समाचार