बाल व महिला हिंसा के खिलाफ सरकार सख्त: अश्वनी कुमार
अयोध्या। उप निदेशक महिला कल्याण अयोध्या मंडल अश्वनी कुमार ने कहा कि बाल व महिला हिंसा के खिलाफ सरकार सख्त है। किसी भी मुसीबत में घर या बाहर कहीं भी हेल्पलाइन 1090, 181, 1098 के जरिये तत्काल राहत पहुंच रही है। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं। बाल संरक्षण आयोग व चाइल्ड लाइन …
अयोध्या। उप निदेशक महिला कल्याण अयोध्या मंडल अश्वनी कुमार ने कहा कि बाल व महिला हिंसा के खिलाफ सरकार सख्त है। किसी भी मुसीबत में घर या बाहर कहीं भी हेल्पलाइन 1090, 181, 1098 के जरिये तत्काल राहत पहुंच रही है। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं। बाल संरक्षण आयोग व चाइल्ड लाइन बाल सुरक्षा के लिए 24 घंटे सक्रिय है। स्वयं सहायता समूहों के जरिये भी महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इनके सपनों को उड़ान देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।
अश्वनी यहां शहर के निजी होटल में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आयोजित मंडल स्तरीय जागरूक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जनकल्याण के लिए सरकार की ओर से किये जा रहे निरंतर प्रयासों के क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) का प्रारंभ जून 2021 में किया गया। इसमें कोविड-19 संक्रमण के कारण अपने माता-पिता दोनों या उनमें से किसी एक या अपने वैद्य संरक्षक को खोने वाले बच्चों को रुपये 4000 प्रतिमाह देने का प्रावधान है।
योजना के तहत मंडल में अब तक कुल 655 पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता दिलाई गयी है। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का प्रारंभ जुलाई, 2021 में किया गया। इसमें अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों या उनमें से किसी एक या अपने वैद्य संरक्षक को खोने वाले बच्चों को रुपये 2500 प्रतिमाह दिया जाता है। इस योजना के तहत मण्डल में अब तक कुल 658 बच्चों को आर्थिक सहायता दिलाई गयी है। मंच संचालन महिला कल्याण विभाग अयोध्या की जिला समन्वयक निधि श्रीवास्तव ने किया। सीफार के राज्य प्रतिनिधि लोकेश कान्त त्रिपाठी ने संस्था के कार्य और कार्यशाला आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें:-SC ने केन्द्र को भेजा नोटिस, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की बुनियादी सुविधाओं पर मांगा जवाब
