संभल : बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में मिला युवती का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। बरेली से चलकर अलीगढ़ जाने वाली बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे से एक युवती का शव जीआरपी ने बरामद किया है। युवती की मौत के कारणों का स्पष्ठ रूप से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीगढ़ की रहने वाली युवती बरेली …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। बरेली से चलकर अलीगढ़ जाने वाली बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे से एक युवती का शव जीआरपी ने बरामद किया है। युवती की मौत के कारणों का स्पष्ठ रूप से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीगढ़ की रहने वाली युवती बरेली में रहकर कोचिंग कर रही थी। सूचना मिलने पर युवती के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

बुधवार की सुबह बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 7:30 मिनट पर चंदौसी पहुंची। ट्रेन रुकने के दौरान ट्रेन के लोको पायलट ओमप्रकाश को किसी ने दिव्यांग डिब्बे में युवती के लेटे होने की जानकारी दी। ओमप्रकाश ने इस बारे में थाना जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी मौके पर पहुंची तो युवती की कोई हलचल नहीं दिखी, उसको संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने युवती के पास से एक मोबाइल, आधार कार्ड व एक चेन वाली डायरी बरामद की है।

मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया। उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय सपना पुत्री केहरी सिंह निवासी ग्राम नगला मानसिंह गणेश नगर 30 फुटा रोड थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। सूचना के बाद देर शाम युवती के परिजन भी थाना बहजोई के गांव वहापुर पट्टी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस अभी साफ तौर पर युवती की मौत के मामले में कुछ भी नहीं कह पा रही है।

वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। बरेली से चन्दौसी के बीच युवती के साथ क्या हुआ, यह जांच का विषय है। इन सवालों के जबाव अब पुलिस को खोजने होंगे। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने सैनिक चिकित्सालय स्थित मोर्चरी पहुंचकर शव को देखा। थानाध्यक्ष जीआरपी शेर सिंह ने बताया कि अभी तक इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है कि युवती की हत्या हुई है या फिर प्राकृतिक मौत है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:- बरेली: एमडीएम पर महंगाई की मार, छह सालों से चार रुपये के हिसाब से ही बांटे जा रहे फल

संबंधित समाचार