लखनऊ : बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक की मिली अधजली लाश…जानें पूरा मामला
लखनऊ : राजधानी के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जहां बिजली के खंभे के पास एक युवक का अधजला शव पुलिस को बरामद हुआ। युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए गोसाईंगज कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी …
लखनऊ : राजधानी के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जहां बिजली के खंभे के पास एक युवक का अधजला शव पुलिस को बरामद हुआ। युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए गोसाईंगज कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।
बता दें कि गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के नया पुरवा गांव में बुधवार की सुबह सतीश (19) का शव बिजली के खंबे के पास अधजला हालत में मिला। सतीश गोसाईंगंज के तरियापुर गांव का निवासी था। इस घटना के बाद मृतक की मां रामेश्वरी ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात सतीश घर पर था।
तभी नया पुरवा गांव निवासी राम शरण उनके घर आया और एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए सतीश को अपने साथ लेकर गया था। उस वक्त रामशरण ने उनके बेटे को घर छोड़ने को कहा था। उन्होंने बताया कि वह रात भर बेटे के घर लौटने का इंतजार करती रहीं लेकिन बेटा नहीं लौटा।
बुधवार की सुबह गांव के लोंगों ने बताया कि सतीश की लाश नया पुरवा गांव में बिजली के खम्बे के पास पड़ी है। आरोप है कि इस मामले में उनसे रामशरण से पूछताछ की तो वह गालियां देते हुए वहां से भाग निकला। बता दें कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर के आधार पर रामशरण के खिलाफ हत्या और एससी/ एसटी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: एक दिन पहले लापता हुए युवक का खेत में पड़ा मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
