बरेली: कंपनी गार्डन में मेयर और नगर आयुक्त को मिला झोला भर प्लास्टिक कचरा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग नहीं करने के लिए मेयर और नगर आयुक्त ने गांधी उद्यान में प्लास्टिक बीनकर रेस अभियान की शुरुआत की, मगर प्लास्टिक बोतलें इतनी एकत्र हो गईं कि उनका बैग भर गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली और प्लास्टिक कचरा बीनकर लोगों को जागरूक …

बरेली, अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग नहीं करने के लिए मेयर और नगर आयुक्त ने गांधी उद्यान में प्लास्टिक बीनकर रेस अभियान की शुरुआत की, मगर प्लास्टिक बोतलें इतनी एकत्र हो गईं कि उनका बैग भर गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली और प्लास्टिक कचरा बीनकर लोगों को जागरूक किया।

बुधवार सुबह लगभग नौ बजे मेयर डा. उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद अफसरों के साथ गांधी उद्यान पहुंचे। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जनता को जागरूक करने को स्वयं बाग में फैले प्लास्टिक कचरे को उठाया। मेयर ने स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने छात्राओं की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया।

इस दौरान कुंजिका अंत्योदय सेवा समिति की तरफ से जनजागृति अपनाने की शपथ ग्रहण कराई गई। कपड़े से बने थैले बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। जन जागरुकता फैलाकर शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। अपर नगर आयुक्त सुनील यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान आदि मौजूद रहे। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स भी जागरुकता रैली निकाली। लक्ष्यिका स्वयं सहायता समूह व हैरो स्कूल ने कपड़े से बने थैले बांटे। अभियान में सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी, सफाई नायकों का सहयोग रहा। उन्होंने अलखनाथ के व्यापारियों को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: फंसाने के लिए बच्चों को भी हथियार बना रहे कई परिवार, पॉक्सो एक्ट के मामले भी निकल रहे फर्जी

 

 

 

संबंधित समाचार