जौनपुर: चलती बोलोरो पर गिरा पेड़, एक ही परिवार के लोग 10 घायल, पांच की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को एक चलती बोलोरो कार पर विशालकाय पेड़ गिर जाने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गये जिनमें पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है। पुलिस के अनुसार जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में मिर्जापुर-जौनपुर राजमार्ग पर दर्शनार्थियों को ले जा …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को एक चलती बोलोरो कार पर विशालकाय पेड़ गिर जाने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गये जिनमें पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है। पुलिस के अनुसार जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में मिर्जापुर-जौनपुर राजमार्ग पर दर्शनार्थियों को ले जा रही बोलोरो कार के बोनट पर विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गये। इनमें से पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बक्सा थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी बटाऊवीर गांव निवासी रमेश पाल अपने परिवार के 10 सदस्यों को लेकर बोलोरो कार से विंध्याचल दर्शन के लिये मिर्जापुर जा रहे थे, तभी सुबह 10:00 बजे जैसे ही मई गांव के पर चलती कार पर एक पेड़ गिर गया।
इससे कार सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आयी। आसपास के लोगों ने पेड़ की डालियों को काटकर सवारियों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने घटना स्थल पर पहंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर इलाज के लिए पहुंचाया। साथ ही राजमार्ग से पेड़ को हटवाने के लिए वन विभाग को सूचित किया।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, 8 की मौत, कई घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा