मथुरा: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जैत क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रवीण मलिक ने बुधवार को बताया कि बालिका के पिता की रिपोर्ट पर धारा 376डी आईपीसी, 67 आईटी …

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जैत क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रवीण मलिक ने बुधवार को बताया कि बालिका के पिता की रिपोर्ट पर धारा 376डी आईपीसी, 67 आईटी ऐक्ट एवं 3/4 पाक्सो ऐक्ट के अन्तर्गत जैत थाने में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले कस्बे के चार युवक एक 13 वर्षीय बालिका को जलाने के लिए लकड़ी दिलाने के बहाने से ले गए तथा एक सुनसान क्षेत्र में उसके साथ मुंह काला किया। बालिका को ब्लैकमेल करने के लिए उन्होंने पूरी घटना की वीडियो भी बना ली।मलिक ने बताया कि दो दिन पहले आरोपियों ने किशोरी को फिर वहीं बुलाया और जब उसने मना किया तो घटना का विडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।

किशोरी के नहीं मानने पर उन्होंने घटना का विडियो वायरल कर दिया। इसके बाद ही किशोरी के पिता ने जैत थाने में चारो युवकों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करा दी। सीओ के अनुसार आरोपियों प्रमोद और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: दुष्कर्म को आरोपी प्रधान पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार