अमेठी : घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कस्बे में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी के साथ दहशत मच गई। जहां घर लौट रहे युवक को बदमाश गोली मार कर भाग निकले। आनन-फानन उसे मुशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में ले जाया गय लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। बता दें कि मुंशीगंज …

अमेठी। कस्बे में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी के साथ दहशत मच गई। जहां घर लौट रहे युवक को बदमाश गोली मार कर भाग निकले। आनन-फानन उसे मुशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में ले जाया गय लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

बता दें कि मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाहापुर निवासी उदय प्रताप सिंह उर्फ लल्लू सिंह बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे दरपीपुर बाजार से वापस अपने घर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह गौरीगंज सुलतानपुर मार्ग के नौगवां मोड़ से बाहापुर के लिए मुड़े। इसी बीच तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और वह घटनास्थल से भाग निकले।

इसके बाद राहगीरों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लल्लू सिंह को इलाज के लिए मुंशीगंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने लल्लू सिंह को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिनेश सिंह के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मामले में जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। इस संबंध में एसओ मुंशीगंज संदीप राय ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। घटना में घायल लल्लू सिंह के जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: पारा में नकाबपोश अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार