लखनऊ: एक तरफा प्यार में युवक ने की महिला को कार से कुचलने की कोशिश, गिरफ्तार
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक पर एकतरफा प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि महिला के बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना। तमाम प्रयासों के बावजूद महिला के साहस को नहीं डिगा सका तो उसे कार से कुचलकर मारने कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जानलेवा …
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक पर एकतरफा प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि महिला के बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना। तमाम प्रयासों के बावजूद महिला के साहस को नहीं डिगा सका तो उसे कार से कुचलकर मारने कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को आरोपी प्रभाकर द्विवेदी निवासी विशेष खण्ड-तीन विभूतिखंड को गिरफ्तार किया गया है। गत मंगलवार को आरोपी स्थानीय निवासी महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसके पति नामचीन निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पिछले महीने वह मोबाइल शॉप पर गई थी। वहां आरोपी पहले से मौजूद था।
दुकानदार को नंबर बताने के बाद हासिल कर लिया। इसके बाद फोन पर अश्लील मैसेज करने लगा। लगातार पीछा करता रहा। करीब एक माह पहले आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। लेकिन आरोपी के करियर को देखते रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रभाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई तो पति ने विरोध जताया तो आरोपी राह चलते गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला पर वैगनआर (यूपी 32 एचडब्लू 3309) कार चढ़ाकर जान से मारने कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़िता ने दी थी चेतावनी
पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीना पहले महिला ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस के सामने महिला ने आरोपी को हरकतों से बाज आने की नसीहत दी थी। हालांकि तब पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। लेकिन आरोपी नहीं मानाऔर महिला को लगातार परेशान कर रहा था।
यह भी पढ़ें:-मथुरा: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
