आज का राशिफल। 30 जून, 2022
मेष आज धार्मिक अवसरों में शामिल हो सकते हैं। समय पर काम पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। विदेश यात्रा होने की संभावना बन रही है। जॉब में आपको महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। वृष आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। लोग आपको ज्ञान देने …
मेष
आज धार्मिक अवसरों में शामिल हो सकते हैं। समय पर काम पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। विदेश यात्रा होने की संभावना बन रही है। जॉब में आपको महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
वृष
आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। लोग आपको ज्ञान देने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में थोड़ी मुश्किल होगी। बच्चों के ऊपर नाराज हो सकते हैं।
मिथुन
आज व्यवसाय में स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पर्यटन की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। घर में अतिथि आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स से सहयोग मिलेगा।
कर्क
आज मन में विचारों की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने की आशंका है। धन निवेश से पहले सही सलाह अवश्य ले लें। ऑफिस में आपका दबदबा कम होगा। किसी के उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें। आप अचानक ही गुस्सा कर सकते हैं।
सिंह
आज कारोबारी यात्राओं से बेहतरीन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी उपलब्धि से सन्तुष्ट रहेंगे। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए दिन जबरदस्त है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय कोई बड़ा काम पूर्ण हो सकता है।
कन्या
आज समाज में आपका यश बढ़ेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों की स्थिति मजबूत होगी। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप ऑफिस में सहकर्मियों से प्रभावित रहेंगे। व्यापार की परेशानियों का हल निकलेगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें।
तुला
आज कार्यक्षेत्र में नए दोस्त बन सकते हैं। पुराने लोन को चुकाने के लिये समय उत्तम है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों व परिजनों के साथ तीर्थयात्रा की योजना बनायेंगे। झगड़ों का निपटारा करने के लिए समय उत्तम है।
वृश्चिक
आज महिलाओं को अपने मायके की चिंता लगी रहेगी। अपने लक्ष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। अनुसंधान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु
आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। व्यवसाय में बड़े अनुबंध होने की संभावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। अपरिचित व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें। अपने ऊपर ज्यादा दबाव न लें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।
मकर
आज प्रेम संबंधों में अलगाव की भावना न उभरने दें। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर अनुभवी लोगों से सलाह लें। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिये। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। उच्चाधिकारी आपके प्रति अनुकूल रहेंगे।
कुंभ
आज जीवनसाथी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। पुराने कड़वे अनुभवों से सीखने को मिलेगा। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। आपको खानपान शुद्ध रखना चाहिये। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
मीन
आज कुसंगति के कारण हानि होने की संभावना है। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। दोस्तों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। स्वभाव में स्वार्थीपन लाने से बचें। मन में किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर संकोच रहेगा।
