UP Weather Forecast: यूपी में हो रही झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के बहुत से इलाकों में आज झमझम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस बीच IMD के मुताबिक गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के …

लखनऊ। यूपी के बहुत से इलाकों में आज झमझम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस बीच IMD के मुताबिक गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की आशंका जताई है। इससे पहले बुधवार को यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। आइए जानते हैं कि गुरुवार यानि आज यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ मौसम

लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने के आसार हैं।

वाराणसी मौसम

वाराणसी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

प्रयागराज मौसम

प्रयागराज में मौसम वाराणसी जैसा ही रहने वाला है।

कानपुर मौसम

कानपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

गोरखपुर मौसम

गोरखपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश का अंदाजा है।

अयोध्या मौसम

अयोध्या में मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मेरठ मौसम

मेरठ में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

आगरा मौसम

आगरा में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश के आसार हैं।

पढ़ें-बरेली: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो पहले लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदें

संबंधित समाचार