अयोध्या: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर निकली जागरूकता रैली, छोटी बच्ची ने दिया बड़ा संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। स्वच्छ अयोध्या – सुंदर अयोध्या के स्लोगन के साथ गुरुवार को अयोध्या में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में युवाओं के साथ छोटे बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान जब नगर आयुक्त विशाल सिंह दुकानदार को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में …

अयोध्या। स्वच्छ अयोध्या – सुंदर अयोध्या के स्लोगन के साथ गुरुवार को अयोध्या में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में युवाओं के साथ छोटे बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान जब नगर आयुक्त विशाल सिंह दुकानदार को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे थे तो उसी समय वहां मौजूद एक बच्ची सारी बातें बड़ी गौर से सुन रही थी, जिसके बाद उसने लॉलीपॉप कभी न खाने का निर्णय लिया। उसने नगर आयुक्त से कहा कि वह अब कभी भी लॉलीपॉप नहीं खाएगी।

अयोध्या रेलवे स्टेशन से निकली रैली के माध्यम से दुकानदारों और आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया गया। उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि देश में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित कर दी गई है, जिसके क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सफाई भी कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जहां जनमानस अधिक आते हैं लोगों को समझाया भी जा रहा है। जन सहभागिता से सफाई भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो इसके लिए इसे बंद होना चाहिए। विशाल सिंह ने कहा कि बच्ची ने लॉलीपॉप का त्याग कर एक प्रेरणादायी संदेश दिया है। रैली में सोशल मीडिया पर पर्यावरण के प्रति सक्रिय रहने वाले युवा, विभिन्न संगठनों के लोग व निगम कर्मी शामिल रहे।

पढ़ें-बरेली: अवैध रूप से बने स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों ने पूल मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार