लखनऊ : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को आएंगी लखनऊ, जानिए क्या है एनडीए की प्लानिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी का राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा रोल हैं। इसको देखते हुए एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लखनऊ आ रही हैं। आठ जुलाई को द्रौपदी यहां अपने लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से आ रही हैं। द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे से चुनावी समर्थन जुटाने 8 जुलाई को …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी का राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा रोल हैं। इसको देखते हुए एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लखनऊ आ रही हैं। आठ जुलाई को द्रौपदी यहां अपने लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से आ रही हैं।

द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे से चुनावी समर्थन जुटाने 8 जुलाई को लखनऊ आएंगी। मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी। इसके अलावा गैर भाजपाई दलों से भी वे समर्थन मांगेंगी। उनकी यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है.

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका एनडीए की दृष्टि से बेहद खास है। बता दें इस चुनाव में विधायक के एक वोट का मत मूल्य 208 और सांसद के वोट का मूल्य 700 है। भाजपा व सहयोगियों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का मूल्य तकरीबन 1.21 लाख है।

द्रौपदी मुर्मू को जिताने में यूपी की भूमिका सबसे बड़ी होगी, सबसे ज्यादा वोट भी यहीं से मिलेंगे। इसकी सीधी वजह है कि देश भर के जनप्रतिनिधियों के कुल वोटों 10,86,431 का 14.88 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है।

यह भी पढ़ें –मथुरा: पांचवीं बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के प्रयास में सतीश चन्द्र शर्मा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म