मेरठ : पांच दिन से गायब युवक की मिली लाश, घर में हत्यारों ने फेंकी चिट्ठी, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ, अमृत विचार। पश्चिमी यूपी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पुलिस के लिए आये दिन होने वाली हत्याएं चुनौती बन गयी हैं। इसी कड़ी में मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी …
मेरठ, अमृत विचार। पश्चिमी यूपी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पुलिस के लिए आये दिन होने वाली हत्याएं चुनौती बन गयी हैं। इसी कड़ी में मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ग्राम ललियाना निवासी साजिद के रूप में हुई है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक साजिद पिछले पांच दिन से लापता चल रहा था।
जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र में परीक्षितगढ़ मार्ग पुल के समीप युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई। पुलिस के अनुसार मृतक गांव ललियाना निवासी साजिद पांच दिन पहले लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह उसका शव पड़ा मिला।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। ग्रामीणों के अनुसार साजिद हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक के घर के बाहर पर्ची फेंकी हुई थी। इसमें लिखा हुआ था कि साजिद की हत्या कर दी गई है। उसका शव केली रामपुर पुल के पास पड़ा हुआ है। चिट्ठी पढ़ने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और वे थाने पहुंच गए। परिजनों ने एसपी देहात से हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
यह भी पढ़ें –मेरठ: जयंत चौधरी ने किया अग्निपथ योजना का विरोध, बोले- हम सरकार से ज़्यादा जिद्दी
