बरेली: मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, आधी रात से झमाझम बारिश, नगर निगम की भी खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में भीषण धूप के चलते हो रही गर्मी के बीच 12 जून से बारिश का इंतजार कर रहे बरेलीवासियों के लिए बुधवार सुबह से छाई बदली के बीच मौसम ने करवट ली। दिनभर जहां बदली के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश नहीं होने से लोग थोड़ा मायूस …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में भीषण धूप के चलते हो रही गर्मी के बीच 12 जून से बारिश का इंतजार कर रहे बरेलीवासियों के लिए बुधवार सुबह से छाई बदली के बीच मौसम ने करवट ली। दिनभर जहां बदली के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश नहीं होने से लोग थोड़ा मायूस जरुर दिखे, लेकिन गुरुवार देर रात अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मानसून की दस्तक से लोग खुश दिखाई पड़े।

बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बरेली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके चलते लोग गर्मी से काफी परेशान थे। बारिश का मौसम बनते ही बरेली का अधिकतम तापमान 44 से घटकर 33 डिग्री सेल्सियस रह गया है। न्यूनतम तापमान भी घटा है।

गुरुवार रात ढाई बजे करीब हवा के साथ रिमझिम फुहार शुरू हुई जो चंद मिनट बाद ही झमाझम बारिश में बदल गई। इस दौरान जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया तो सड़कों के किनारे कीचड़ जम गया।

जिस तरह से गुरुवार देर रात बारिश के साथ सुबह तक मौसम का मिजाज है उससे यह लगता है कि गुरुवार दिन भर बूंदाबांदी और बारिश का मौसम रहेगा। जिससे मौसम और खुशनुमा तो होगा साथ ही लोगों को गर्मी से भी निजात मिलेगी। पिछले ढाई हफ्तों से बरेली में लोग मानसून का इंतजार कर रह थे। मानसून की यह पहली झमाझम बारिश के चलते हालांकि लोगों ने राहत की सांस ली।

गुरुवार देर रात ढाई बजे तेज हवा के साथ बरिश होते ही कई इलाकों की बिजली भी चली गई तो वहीं, बरेली नगर निगम की पोल भी इस बारिश ने खोल दी, कई जगह पहले से ही जर्जर हो चुकी सड़क और बुरी स्थिति में तब्दील हो गई, जगह जगह कीचड़ भी जम गया और नालों में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

ये भी पढ़ें : बरेली: हल्की फुहारों के बाद पूरे दिन छाए रहे बादल, 30 जून और 1 जुलाई को बारिश की संभावना

 

संबंधित समाचार