मुंबई में मकान गिरने की घटना पर सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त, ट्विटर पर लिखा यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में एक चार मंजिला मकान गिरने की घटना में मारे लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए इस घटना पर दुख जताया है। पिछले दिनों हुयी इस घटना का जिक्र करते हुए योगी ने गुरवार को ट्वीट कर कहा, मुंबई के कुर्ला …

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में एक चार मंजिला मकान गिरने की घटना में मारे लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए इस घटना पर दुख जताया है।

पिछले दिनों हुयी इस घटना का जिक्र करते हुए योगी ने गुरवार को ट्वीट कर कहा, मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में मकान गिरने की दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

उन्होंने इस घटना में हताहत हुए उत्तर प्रदेश के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की है।

सीएम ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उ.प्र. के मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार घायलों के समुचित उपचार हेतु महाराष्ट्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। मृतकों के अंतिम संस्कार हेतु यदि उनके परिजन शव को उत्तर प्रदेश में अपने घर लाना चाहते हैं तो उसकी समुचित व्यवस्था उप्र सरकार द्वारा की जाएगी।

पढ़ें-बरेली: जिला अस्पताल में रात 1:00 बजे से बिजली गुल, मरीज परेशान, व्यवस्थाएं प्रभावित

संबंधित समाचार