गोरखपुर : दो दिन के दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, इस बड़े अभियान का करेंगे शुभारम्भ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। सीएम यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। रात्रि में सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में विश्राम करेंगे। अगले दिन यानि शुक्रवार को सीएम योगी बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जागरुकता का प्रसार करने …

गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। सीएम यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। रात्रि में सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में विश्राम करेंगे।

अगले दिन यानि शुक्रवार को सीएम योगी बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जागरुकता का प्रसार करने वाली वैन व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि वह शहर में जलभराव की स्थिति जांचने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार की देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर निरीक्षण भी किया। डीएम के साथ प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार और सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम प्राचार्य कार्यालय के पास स्थित ऑडिटोरियम में होगा। मुख्यमंत्री अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए डीएम ने ऑडिटोरियम से लेकर मुख्य द्वार तक निरीक्षण किया।

उन्होंने निकास के वैकल्पिक मार्गों पर चर्चा की। सीएमओ ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से शुरू होगा। दस्तक अभियान 16 जुलाई से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान फॉगिंग कराई जाएगी। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –गोरखपुर: उदयपुर हत्याकांड के विरोध में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार