मुरादाबाद: बजरंगी बोले, उदयपुर के दोषियों को बीच सड़क पर मारो गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा उदयपुर हत्या कांड के विरोध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उदयपुर के दोषियों को बीच सड़क पर गोली मारनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्र महामंत्री मनोज व्यास ने कहा कि देश के अंदर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा उदयपुर हत्या कांड के विरोध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उदयपुर के दोषियों को बीच सड़क पर गोली मारनी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्र महामंत्री मनोज व्यास ने कहा कि देश के अंदर जिहादी मानसिकता अपने पैर पसारे जा रही हैं। लोगों के अंदर एक धर्म के प्रति कट्टरता पूरे देश में चरम पर पहुंच चुकी है। जिसका जीता जागता उदाहरण उदयपुर की घटना से लगाया जा सकता है।

कभी कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या इस देश को झकझोरती है तो कभी महाराष्ट्र के अंदर साधु संतों के ऊपर डंडों से मारने की घटना सामने आती है। कभी कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जाता है और वर्तमान में उदयपुर की घटना ने तो संपूर्ण हिंदू समाज को आज संकट में लाकर खड़ा कर दिया है। उदयपुर की घटना से लगता है कि विशेष समुदाय भविष्य में किसी बड़ी गैरकानूनी घटना को अंजाम देने की ओर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: मानसून की दस्तक के साथ आई तबादले की आंधी, 50 से ज्यादा हुए ट्रांसफर

संबंधित समाचार