रुद्रपुर: बातों में उलझाकर युवक ने रिटायर्ड शिक्षक की सोने की चेन और अंगूठी ठगी
रुद्रपुर, अमृत विचार। एक युवक ने आवास विकास विवेकानंद गली निवासी रिटायर्ड शिक्षक कृपाल सिंह को अपनी लच्छेदार बातों में ऐसा फंसाया कि शिक्षक उसे अपने गले की चेन और अंगूठी दे बैठे, शिक्षक की मानें तो उन्हे ऐसा लगा मानों उन्हें सम्मोहित सा कर दिया हो। हलांकि उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। एक युवक ने आवास विकास विवेकानंद गली निवासी रिटायर्ड शिक्षक कृपाल सिंह को अपनी लच्छेदार बातों में ऐसा फंसाया कि शिक्षक उसे अपने गले की चेन और अंगूठी दे बैठे, शिक्षक की मानें तो उन्हे ऐसा लगा मानों उन्हें सम्मोहित सा कर दिया हो।
हलांकि उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखते हुए उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। कृपाल सिंह ने बताया कि वह जनता इंटर कालेज के सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। बुधवार रात को वह दशमेश नगर स्थित दुकान से सामान लेकर घर आ रहे थे।
इसी बीच उनके घर के पास स्कूटी पर एक युवक बैठा हुआ था। उसने शिक्षक को बातों में उलझाकर उनके गले में पड़ी सोने की चेन और एक अंगूठी निकाल ली। इसका पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया तो आरोपित फरार हो गया।
