अयोध्या: 11 से 17 अगस्त तक होगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम, कैसे फहरेगा 2.40 लाख तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए भले ही शासन पूरी जोर शोर से लगा है, लेकिन बजट के अभाव में हर घर तिरंगा पहुंचाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उस पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है। जिले में विभागवार जो टारगेट रखा गया है। उसके मुताबिक न तो किसी …

अयोध्या। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए भले ही शासन पूरी जोर शोर से लगा है, लेकिन बजट के अभाव में हर घर तिरंगा पहुंचाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उस पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है।

जिले में विभागवार जो टारगेट रखा गया है। उसके मुताबिक न तो किसी प्रकार का बजट दिया गया है और न ही अन्य कोई दिशा निर्देश। वहीं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली महिला समूह को झंडा बनाने को अभी तक कपड़ा उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे में आगे की स्थिति क्या होगी सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को जिले में 2.40 लाख झंडा फहराने का टारगेट रखा गया है।

जबकि इसके लिए 2.90 लाख झंडे बनवाये जायेंगे। 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम होना है। इसमें प्रत्येक नागरिक को अपने आवास, स्कूल, सरकारी कार्यालय में भी झंडा फहराया जाना तय किया गया है। जून बीत गया, लेकिन अभी जिले में झंडों का निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में हर घर में तिरंगा फहराने की जो रणनीति बनायी गयी है उस पर लापरवाही साफ तौर पर दिख रही है।

अभी तक शिक्षण संस्थानों, राशन दुकानदारों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक का भी खाका नहीं खीचा गया है, जबकि शासन ने तय किया है कि 15 जुलाई से 5 अगस्त के बीच घरों, दुकानों, शैक्षिक संस्थानों, कार्यालयों, गैर सरकारी संस्थानों को झंडों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी जाए, लेकिन यह अभी तक तय नहीं किया गया है कि झंडा बनाने के लिए धनराशि कहां से आयेगी और कैसे महिला समूह तक यह धनराशि पहुंचेगी।

जिससे कि वह झंडा बनाने के लिए कपड़ा आदि खरीद सकें। जिन महिला समूहों को प्रशिक्षण दिये जाने का प्लान था उस पर भी इसमें ग्रहण सा लगा है। शासन से बजट सम्बन्धित मार्गदर्शन मांगा गया है। निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा होगा। स्वयं सेवी संगठनों की भी मदद ली जा रही है।- अनीता यादव, सीडीओ

पढ़ें-अयोध्या: अगले महीने राशन के साथ मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, हर घर तिरंगा फहराने की है योजना

संबंधित समाचार