वाराणसी : दिव्यांग भी लगा सकेंगे गंगा में डुबकी, योगी सरकार ने किया यह इंतजाम
वाराणसी, अमृत विचार। आने वाले समय में दिव्यांग और तैराकी न जानने वाले भी गंगा में डुबकी लगा सकेंगे। यूपी में योगी सरकार ने इसके लिए इंतजाम करने कि दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। सरकार गंगा में सुरक्षित स्नान कराने का प्रबंध कर रही है। पर्यटन की नई पहचान बना खिड़किया (नमो) …
वाराणसी, अमृत विचार। आने वाले समय में दिव्यांग और तैराकी न जानने वाले भी गंगा में डुबकी लगा सकेंगे। यूपी में योगी सरकार ने इसके लिए इंतजाम करने कि दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।
सरकार गंगा में सुरक्षित स्नान कराने का प्रबंध कर रही है। पर्यटन की नई पहचान बना खिड़किया (नमो) घाट पर फ्लोटिंग जेट पर बाथ कुंड, चेंजिंग रूम, समेत कई सुविधा जल्द ही श्रद्धालुओं को मुहैया कराने जा रही है।
वाराणसी स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि करीब 2 करोड़ की लागत से खिड़किया घाट के सामने गंगा में फ्लोटिंग जेटी, बाथ और चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। दो बाथ कुंड होगा जो करीब चार से पांच फ़िट गहरा होगा। इसके नीचे स्टेनलेस स्टील की जाली लगी होगी जिससे कोई डूबे नहीं , पूरी जेटी दिव्यांगों के अनुकूल रहेगी, जिससे वे भी गंगा स्नान कर सके।
इसके अलावा 7 चेंजिंग रूम होगा, जिसमें 3 पुरुष, 3 महिलाओं और 1 वीआईपी चेंजिंग रूम होगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए जेटी पर क्रूज़ और अन्य बोट भी आ सकेंगी साथ ही किसी भी घटना या फिर दुर्घटना से निपटने के लिए रिलीफ़ बोट भी जेटी के दोनों छोर पर रहेगी।
यह भी पढ़ें –Video में देखें, डेयरिंग दादी का हैरतअंगेज स्टंट, हर की पौड़ी पर गंगा में पुल से लगाई छलांग
