गोंडा: नौ ब्लाकों के सहायक विकास अधिकारी बदले, लिपिकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल
गोंडा। जिले के नौ विकास खंडों में कार्यरत सहायक विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। साथ ही लिपिकों व उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात सहायकों के तैनाती में भी बदलाव हुआ है। जिला विकास अधिकारी कार्यालय ने बुधवार की देर शाम इस बदलाव की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक …
गोंडा। जिले के नौ विकास खंडों में कार्यरत सहायक विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। साथ ही लिपिकों व उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात सहायकों के तैनाती में भी बदलाव हुआ है। जिला विकास अधिकारी कार्यालय ने बुधवार की देर शाम इस बदलाव की सूची जारी की है।
सूची के मुताबिक पंडरीकृपाल ब्लाक में तैनात सहायक विकास अधिकारी कमललक्ष्मी शुक्ला को झंझरी ब्लाक में नई तैनाती दी गई है। झंझरी में तैनात रहीं आनंद कुमारी को पंडरीकृपाल भेजा गया है।
रुपईडीह से बेलसर भेजा गया
छपिया में तैनात ईंदल प्रसाद को बभनजोत, कृष्णबहादुर यादव को बेलसर के वजीरगंज,अनूप कुमार श्रीवास्तव को झंझरी से मुजेहना, शिशिर कुमार सिंह को करनैलगंज से बेलसर,कीर्ति मौर्या को पंडरीकृपाल से हलधरमऊ,दिनेश कुमार प्रजापति को कटरा बाजार के छपिया व राजेश कुमार चौधरी को पंडरीकृपाल से रुपईडीह स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह लिपिक दर्शनपाल सिंह को बेलसर से रुपईडीह व बाबू सरन को रुपईडीह से बेलसर भेजा गया है।
उर्दू अनुवादक एबाद उल्लाह को छपिया से तरबगंज, नूरउल्ला को झंझरी से बेलसर, काजी जलालुद्दीन को इटियाथोक से झंझरी, मोहम्मद जैद को बभनजोत से छपिया, सैय्यद जिया अहमद को छपिया से कटरा बाजार, मोहम्मद अम्मार को पंडरीकृपाल से मुजेहना में तैनाती दी गई है। बभनजोत ब्लाक में संबद्ध रहे मेराज अहमद की संबद्धता खत्म कर मनकापुर भेजा गया है।
जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि दिनेश कुमार प्रजापति, राजेश कुमार चौधरी, बाबू सरन व एबाद उल्लाह को उनकी मांग पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं इटियाथोक से झंझरी भेजे गए काजी जलालुद्दीन को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है ।
पढ़ें-वाराणसी : दिव्यांग भी लगा सकेंगे गंगा में डुबकी, योगी सरकार ने किया यह इंतजाम
