उन्नाव: प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने महिला को दिन दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। इश्क के जुनून में डूबे एक प्रेमी ने महिला के घर पहुंचकर पेट में तमंचे से ताबड़तोड़ 2 गोली मार दी। महिला की चीख पुकार व गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े। हमलावर प्रेमी को भीड़ ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती …

उन्नाव। इश्क के जुनून में डूबे एक प्रेमी ने महिला के घर पहुंचकर पेट में तमंचे से ताबड़तोड़ 2 गोली मार दी। महिला की चीख पुकार व गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े। हमलावर प्रेमी को भीड़ ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालात गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। SP ने बताया कि FIR दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत निवासी राजन अपनी पत्नी शशी उर्फ रानी के साथ गुरुवार को घर पर था। सुबह करीब 11.45 बजे लतीफनगर थाना बंथरा निवासी सुशील कश्यप बाइक से घर आया और दरवाजा खटखटाया। जिस पर पति राजन ने दरवाजा खोला। युवक ने पति से शशी से मिलने की बात कही। जब राजन ने शशी को आवाज दिया तो शशी बाहर आई, बाहर आते ही युवक व महिला में वाद विवाद हो गया। जिस पर युवक ने कमर से तमंचा निकाला और ताबड़तोड़ दो फायर कर दिया।

गोली पेट मे लगी और महिला नीचे गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और जब तक आरोपी तमंचा में कारतूस लगाता तब तक भीड़ ने पकड़ कर तमंचा छीन लिया और जमकर पिटाई कर दी। जिसमें आरोपी को चोटें आई है । पुलिस ने आरोपी को CHC बिछिया में भर्ती कराया गया है। वही आरोपी ने प्रेम प्रसंग में गोली मारने की बात कही है । करीब 8 सालो से महिला से संपर्क में होना भी बताया है।

वहीं पुलिस स्वजनों के साथ घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ पंकज सिंह व कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने युवक को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू किया है। SP उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है । मामला प्रेम प्रसंग का लग् रहा है । आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: प्रेम प्रसंग में युवती को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, जंगल में दबाया शव

संबंधित समाचार