लखनऊ : 50 सालों में 36 से 43 डिग्री पहुंच गया राजधानी का तापमान, गर्मी से राहत पाने का एक मात्र उपाय…
लखनऊ। जैसा की आप को मालूम है कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है,लखनऊ में भी इधर कुछ सालों से गर्मी अधिक होने लगी है। आज से 50 साल पहले गर्मी में यहां का तापमान अधिकतम 36 डिग्री हुआ करता था, जो आज बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। इस गर्मी को रोकने …
लखनऊ। जैसा की आप को मालूम है कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है,लखनऊ में भी इधर कुछ सालों से गर्मी अधिक होने लगी है। आज से 50 साल पहले गर्मी में यहां का तापमान अधिकतम 36 डिग्री हुआ करता था, जो आज बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। इस गर्मी को रोकने का एक ही तरीका है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये जायें।
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त अमृत वन तैयार किये जायेंगे । इस कार्य को पूरा करने के लिए आम लोगों से मदद ली जायेगी । अमृत वन में 750 पौधे लगाये जायेंगे। जिसमें से 75 पेड़ स्थानीय प्रजाति के होने जरूरी हैं।
अमृत वन में देशी वृक्ष जैसे बरगद, पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल तथा सहजन आदि के पौधे अधिकांश लगाये जायेंगे। यह कहना है उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरूण कुमार का । उन्होंने यह बातें गुरुवार को अरण्य भवन स्थित पारिजात सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताई ।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 में पूरे प्रदेश के अन्दर पौधरोपण का लक्ष्य 35 करोड़ रखा गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का लक्ष्य 14 करोड़ तथा अन्य विभागों का लक्ष्य 21 करोड़ है।
मंत्री डा.अरूण सक्सेना ने कहा कि सभी जिलों में शक्ति वनों की स्थापना होगी, इसके आवा सभी जिलों में महिलाओं के नेतृत्व तथा उनके सक्रिय सहयोग से शक्ति वन की स्थापना मातृ-शक्तियों के सहयोग से की जायेगी।
शक्ति वनों में महिलाओं के सहयोग से ही वृक्षारोपण भी कराया जायेगा। इसके अलावा 13 जनपदों में 25 नगर वन की स्थापना की जायेगी। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बाल वन तथा उच्च शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा के संस्थानों में युवा वन की स्थापना की जायेगी।
पढ़ें-लखनऊ: गर्मी ने राजधानी में तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
