अयोध्या : मोहबरा बाईपास पर डंपर से टकराई बस, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहबरा बाईपास पर गुरुवार को एक रोडवेज बस डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भयंकर जाम लग गया। दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया। जिसके बाद तकरीबन डेढ़ घंटे …

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहबरा बाईपास पर गुरुवार को एक रोडवेज बस डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भयंकर जाम लग गया। दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया। जिसके बाद तकरीबन डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

गोरखपुर से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस अचानक महोबरा चौराहे के पास डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में शामिल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन के नाम पता चल सके हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में किशन गौतम, विकास व जय शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: शहर में जगह-जगह खुदे गड्ढों में भरा पानी, बारिश से ग्रामीणों को मिली राहत

संबंधित समाचार