हरदोई में जमकर बरसे बदरा: 15 घंटे में हुई 138 मिमी बारिश, खिले किसानों के चेहरे
हरदोई। गर्मी व सूखे की मार झेल रहे जिले वासियों को आखिरकार बुधवार की रात से राहत मिल ही गई। जिले में पिछले 15 घंटों से 138 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जून महीने में इतनी बर्षा वर्ष 2012 से पहले हुई थी। बरसात होने से जहां किसानों के चेहरे खिल गए वहीं नगरों में …
हरदोई। गर्मी व सूखे की मार झेल रहे जिले वासियों को आखिरकार बुधवार की रात से राहत मिल ही गई। जिले में पिछले 15 घंटों से 138 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जून महीने में इतनी बर्षा वर्ष 2012 से पहले हुई थी। बरसात होने से जहां किसानों के चेहरे खिल गए वहीं नगरों में जलभराव की स्थिति बनी रही। बताते चलें जिले में भयंकर गर्मी व सूखा पड़ा हुआ था। कई दिनों से बादल बन रहे थे लेकिन बरसात नहीं हो रही थी। बरसात न होने की वजह से खेती किसानी का कार्य बाधित हो रहा था। जिन क्षेत्रों में धान की फसल बोई जाती है वहां के किसान काफी परेशान थे।
जिले में बुधवार की शाम से मौसम बदलना शुरू हुआ। धीरे धीरे बुधवार की रात से बारिश शुरू हुई । पूरे जिले में जमकर बारिश हुई बीते 15 घंटों के दौरान जिले में 138 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई । बरसात होने से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। जहां 28 जून को जिले का तापमान 36 डिग्री था वही 30 जून को तापमान 26 डिग्री रह गया। बरसात से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट हुई।
मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में 2012 से पूर्व इतनी वर्षा जिले में हुई थी। तब से आज तक जून महीने में कितनी बरसात नहीं हुई हालांकि पूरे जून महीने में नाम मात्र की बारिश हुई ,लेकिन जून के अंतिम दिन बरसात में पिछले 10 सालों से अधिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बरसात होने से ग्रामीणों के चेहरे खिल गए अब लोगों को धान व खरीफ की फसल बुवाई करने में आसानी हो जाएगी।
सूखे के चलते गांवों में तालाब-पोखर सूख गए थे। जिससे पशुपालकों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी बरसात होने के बाद पशुपालकों को इस समस्या से भी छुटकारा मिल गया। जहां बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए वहीं नगर में जलभराव की स्थिति देखी गई नगर के मुख्य मार्गो पर घंटों सड़कें पानी में डूबी रहे। कलेक्ट्रेट परिसर पूरे दिन टापू में तब्दील रहा।
जलभराव की समस्या देखने के लिए उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन व नगरपालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर बरसात में नगर का भ्रमण करते रहे ।नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया कि पॉलिथीन के कारण शहर की अधिकांश नालियां नाले चोक हो गए हैं हालांकि नालों की सफाई कराई गई थी, लेकिन अत्यधिक पॉलिथीन होने के कारण पुनः नालें नालियां बंद हो गए हैं ।जिस कारण नगर में जलभराव हो गया जल्द ही नालों की दोबारा सफाई कराई जाएगी। पालिका अध्यक्ष ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए बरसात में ही नाले नालियों की तत्काल सफाई कराई।
यह भी पढ़ें:-बलिया: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, लेकिन कई मार्गों पर हुआ जल जमाव
