बरेली: दरोगा ने महिला के घर में घुसकर की छेड़छाड़, पति को जेल भेजने की धमकी देते हुए की 20 हजार रुपये की मांग
बरेली, अमृत विचार। दरोगा ने महिला के घर में घुसकर उसके पति को जेल भेजने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये लेकर चौकी पर आने के लिए कहा। साथ ही दरोगा ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उससे अश्लील हरकत भी की। महिला ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत की है। …
बरेली, अमृत विचार। दरोगा ने महिला के घर में घुसकर उसके पति को जेल भेजने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये लेकर चौकी पर आने के लिए कहा। साथ ही दरोगा ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उससे अश्लील हरकत भी की। महिला ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
संजय नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 29 जून की रात 8 बजे के लगभग वह घर में खाना बना रही थी। इसी बीच मॉडल टाउन चौकी का एक दरोगा दो सिपाहियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके पति काे जेल भेजने की धमकी देने लगा। महिला ने बताया कि दरोगा ने उसके पति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की बात कहते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत भी की। इसके साथ ही महिला से कहा की अपने पति को 20 हजार रुपये लेकर चौकी भेज देना वर्ना वह उसके पति और उसे झूठे मामले में जेल भेज देगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: एसआरएमएस में नेशनल मेडिकल कमीशन का रीजनल सेंटर हुआ स्थापित
