रामपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार,अमृत विचार। अध्यापक व बाबू की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख बीस हजार रुपये ठग लिए।ठगे जाने का पता चलने पर सीओ से शिकायत की।सीओ के आदेश पर पुलिस ने दंपती व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के गांव गागननंगली निवासी ओमप्रकाश सैनी ने सीओ श्रीकांत प्रजापति से शिकायत …

रामपुर/स्वार,अमृत विचार। अध्यापक व बाबू की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख बीस हजार रुपये ठग लिए।ठगे जाने का पता चलने पर सीओ से शिकायत की।सीओ के आदेश पर पुलिस ने दंपती व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली के गांव गागननंगली निवासी ओमप्रकाश सैनी ने सीओ श्रीकांत प्रजापति से शिकायत की है कि जिला मुरादाबाद थाना मझोला के चाऊ की बस्ती लाइनपार निवासी शुभव भारती पुत्र राजेश भारती,शंकुतला भारती पत्नी राजेश भारती व राजेश भारती ने एडिड विद्यालय, राजकीय विद्यालय, श्रीमति,दुर्गिया रवि पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय काजमपुर जिला बिजनौर मे रंजीत सिंह, रुपेंद्र व योगिता अरोरा को अध्यापक ओर देवेंद्र सैनी,संजय कुमार सागर व मनोज कुमार को ओर मुझे बाबू बनवाने के नाम पर किस्तों में 13 लाख 20 हजार की नकदी ले ली।

उन्होंने नौकरी के लिए कहा तो तीनों टाल मटोल करने लगे।तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ जिससे उनके होश उड़ गए।उन्होंने रकम बापस करने के लिए दंपति व बेटे पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन उन्होंने ठगी गई रकम लौटाने से साफ इंकार कर दिया। आइंदा पैसे मांगने पर एससी एक्ट के झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी।सीओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये। गुरुवार को पुलिस ने संबंधित धाराओं मे दंपति व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

रंगदारी मांगने में प्रधान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्वार पुलिस ने प्रधान व दो अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज की है। बिहार के सिवान रघुनाथपुर नवादा हाल उत्तराखंड के थाना बाजपुर के दोराहा निवासी ट्रक चालक रंजीत शाह पुत्र सीताराम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि दो
जून को वह ट्रक से गांव पट्टीकलां से बाजपुर की और जा रहा था। गांव लाड़पुर के निकट स्कार्पियों मे सवारों ने रास्ते मे ट्रक को रोक लिया।

स्कार्पियों से मिलक नौखरीद का प्रधान अब्दुल करीम ऊर्फ नन्हे नेता व तीन अज्ञात लोग उतरकर उसके साथ गाली गलौचकर मारपीट करने लगे ओर प्रधान चालक से मारपीट करते हुए कहने लगा कि तुझे पहले भी बता चुका हूं कि अगर मेरे क्षेत्र में ट्रक चलाना है,तो हर चक्कर पर 500 रुपये का सुविधा शुल्क देना होगा। अगली बार सुविधा शुल्क नही दिया तो ट्रक के टायर फाड़ने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।अन्य लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है। गुरुवार को पुलिस ने प्रधान व दो अज्ञातों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव