पीलीभीत: ढोल बजवाकर चस्पा कराए कुर्की उद्घोषणा नोटिस
पीलीभीत, अमृत विचार। आरोपी की जमानत सुनवाई के दौरान साथी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अधिवक्ताओं पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है। अब तक गिरफ्तारी में सफलता न मिलने पर अफसरों ने सख्ती करते हुए कुर्की की तैयारी की है। ढोल बजवाते हुए सभी आरोपियों के घरों पर कुर्की उद्घोषणा नोटिस …
पीलीभीत, अमृत विचार। आरोपी की जमानत सुनवाई के दौरान साथी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अधिवक्ताओं पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है। अब तक गिरफ्तारी में सफलता न मिलने पर अफसरों ने सख्ती करते हुए कुर्की की तैयारी की है। ढोल बजवाते हुए सभी आरोपियों के घरों पर कुर्की उद्घोषणा नोटिस चस्पा कराए गए।
घटना 20 जून को सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के आरोपी पूरनपुर निवासी राहुल सक्सेना की जमानत सुनवाई के दौरान हुई थी। नियमित जमानत कराने के लिए न्यायालय में हाजिर हुए राहुल सक्सेना के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई चल रही थी। उसके पक्ष के अधिवक्ता सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी सूरजपाल गौतम भी थे। आरोप है कि इसी बीच दोपहर करीब एक बजे मोहम्मद जावेद एडवोकेट, तारिक अली बेग, नदीम कुरैशी एडवोकेट,
नाहिद खां एडवोकेट, विधि छात्र इमरान चिश्ती और 20 अज्ञात लोगों ने पहले राहुल सक्सेना से गाली गलौज की। जब अधिवक्ता सूरजपाल गौतम ने विरोध किया तो उन पर हमला करते हुए गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दबिश देने के बाद भी आरोपियों के न मिलने पर बीते दिनों पांचों नामजद आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कराए गए थे।
अब इस मामले में और सख्ती की गई है। आरोपियों पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को सीओ सिटी सुनील दत्त, कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और आरोपियों के घर कुर्की उदघोषणा नोटिस चस्पा किए। इस दौरान ढोल बजवाकर इसकी मुनादी भी कराई गई। पुलिस के ढोल बजवाकर कार्रवाई करतेही मोहल्ले के तमाम लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा का विषय बना रहा।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आक्रोश बरकरार, अब हिंदू जागरण मंच ने भरी हुंकार
