शाहजहांपुर: कार आनियंत्रित होकर खाई में गिरी, युवक की मौत
अमृत विचार, शाहजहांपुर। पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर गांव पीरू के पास बुधवार रात खाई में कार गिरने से खुटार के मोहल्ला कोट निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। बताया जा रहा है, युवक शाहजहांपुर दवा …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर गांव पीरू के पास बुधवार रात खाई में कार गिरने से खुटार के मोहल्ला कोट निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। बताया जा रहा है, युवक शाहजहांपुर दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकाला था, लौटते समय उसकी कार रात करीब 10 बजे कार आनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
खुटार के मोहल्ला कोट निवासी प्रबर सिंह की बुधवार रात क्षेत्र के गांव पीरू के पास कार खाई में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया प्रबर शाम को दवा लेने के लिए शाहजहांपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जो रात के समय घर लौट रहे थे। रास्ते में पीरू गांव के पास पहुंचने पर उसकी कार आनियंत्रित होकर खाई में घुस गई, जिसमें फंसकर प्रबर की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया प्रबर का शव रात से कार में फंसा रहा, लेकिन उसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी।
सुबह को जब गांव के लोग अपने खेतों के लिए निकले तो उन्होंने कार को खाई में पड़ा देखा। यह देख कर वह भागकर कार के पास पहुंचे तो कार में प्रबर का शव देखा। तभी पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस के जरिए परिजनों को खबर मिली। खबर मिलने पर उनमें कोहराम मच गया, जो आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। तभी पुलिस ने शव को कार से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रबर की पत्नी शालू गर्भवती है, जिसके साथ मां कामना सिंह का रो-रो कर हाल बेहाल है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नगर निगम का 10 करोड़ से अधिक दबाए बैठे हैं 125 बकाएदार
