बरेली: पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए निकाली गई रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगने पर जन जागरण चलाने के लिए हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कटरा चांद खां से मौर्य मंदिर तक रैली निकाली। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पॉलीथिन का …

बरेली,अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगने पर जन जागरण चलाने के लिए हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कटरा चांद खां से मौर्य मंदिर तक रैली निकाली। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग बंद करो। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 500 से दो हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इस मौके पर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर जैसी पालीवाल, मुख्य मंडल संरक्षक हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स व हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा ने प्रतिबंधित पॉलीथिन से होने वाली हानियों के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें- बरेली: हत्या से पर्दा उठाने के लिए जंक्शन जीआरपी ने खंगाले सीसीटीवी

 

संबंधित समाचार