शाहजहांपुर: बिजली उपकेंद्र में लगी आग, कस्बा समेत पूरे क्षेत्र की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बंडा, अमृत विचार। शार्ट सर्किट से बंडा के बिजली उपकेंद्र में आग लग जाने से कस्बे सहित पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले से आग पर काबू पाया जा चुका था। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बिजली उपकेंद्र में फायर …

बंडा, अमृत विचार। शार्ट सर्किट से बंडा के बिजली उपकेंद्र में आग लग जाने से कस्बे सहित पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले से आग पर काबू पाया जा चुका था। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बिजली उपकेंद्र में फायर सिस्टम शून्य पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द ही फायर कंट्रोलिंग व्यवस्थाओं में सुधार लाए जाने के लिए कहा।

गुरुवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश की वजह से बंडा में बने बिजली उपकेंद्र में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। जिससे उपकेंद्र के पावर सप्लाई कक्ष में लगी गुलड़िया फीडर की मशीन में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि मशीन के पास लगी एक ट्रॉली व 200/ 5 केवी की क्षमता वाला पैनल जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी फायर स्टेशन को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंचे प्रभारी विश्वास मालिक ने घटनास्थल की जांच कर बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। विद्युत विभाग की तरफ से आग पर पहले ही काबू पाया जा चुका था लेकिन बिजली घर में आग पर काबू पाए जाने के एक भी उपकरण सही नहीं पाए गए । विभाग के उच्च अधिकारियों को जल्द से जल्द फायर सिस्टम लगाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं । विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कार आनियंत्रित होकर खाई में गिरी, युवक की मौत

संबंधित समाचार