लखनऊ: डॉ. लिली सिंह बनीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शासन द्वारा गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के पद पर डॉ. लिली सिंह को तैनाती दी गई है। डॉ. लिली सिंह अभी तक उत्‍तर प्रदेश की महानिदेशक परिवार कल्‍याण के पद पर कार्यरत थीं। वहीं स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महानिदेशालय में निदेशक चिकित्‍सा उपचार के पद पर तैनात डॉ. रेनू श्रीवास्‍तव को प्रोन्‍नत …

लखनऊ। शासन द्वारा गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के पद पर डॉ. लिली सिंह को तैनाती दी गई है। डॉ. लिली सिंह अभी तक उत्‍तर प्रदेश की महानिदेशक परिवार कल्‍याण के पद पर कार्यरत थीं। वहीं स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महानिदेशालय में निदेशक चिकित्‍सा उपचार के पद पर तैनात डॉ. रेनू श्रीवास्‍तव को प्रोन्‍नत करते हुए महानिदेशक परिवार कल्‍याण बनाया गया है।

महानिदेशक चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं डॉ. वेदव्रत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद लिली सिंह को उनके स्थान पर प्रदेश का डीजी बनाया गया है। उत्‍तर प्रदेश शासन से जारी पत्रों में डॉ लिली सिंह और डॉ रेनू श्रीवास्‍तव वर्मा को नवीन पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। डा.लिली सिंह राजधानी लखनऊ में महिला चिकित्सालयों में भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ की कमी होगी दूर, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने दिए निर्देश

 

संबंधित समाचार