बहराइच में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टूटकर गिरी डाल, दादी-पोते की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहिपुरवा/बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी वृद्ध महिला घर के द्वार पर बैठी थी। देर शाम को डाल अचानक टूटकर नीचे गिर गई। जिसके नीचे दबकर वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पोते ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दादी और पोते की मौत से परिवार में कोहराम …

मिहिपुरवा/बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी वृद्ध महिला घर के द्वार पर बैठी थी। देर शाम को डाल अचानक टूटकर नीचे गिर गई। जिसके नीचे दबकर वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पोते ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दादी और पोते की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम झाला में शाम 6 बजे पेड़ के नीचे बैठी वृद्धा और खेल रहे पोते के ऊपर डाल टूट कर गिरने से मौत हो गई। सावित्री देवी पत्नी संतराम उम्र लगभग 60 वर्ष अपने द्वार पर लगे पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठी थी। उसका पोता राजवीर पुत्र जीत कुमार खेल रहा था। तभी अचानक एक भारी भरकम डाल टूट कर उनके ऊपर गिर गया। आनन फानन में लोग डाल को हटाते, तबतक वृद्धा की मौत हो गई तथा पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर वाले एम्बुलेंस से घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहीपुरवा ले जा रहे थे। तभी रास्ते मे पोते की भी मृत्यु हो गई। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर मोतीपुर पुलिस तथा लेखपाल ने पहुचकर विधिक कार्यवाही कर शुरू कर दी है। तहसीलदार मिहीपुरवा पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि यदि घर वाले पोस्टमार्टम करवाते हैं तो पीएम रिपोर्ट के आधार पर दोनों मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता शासन द्वारा प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बिल्हौर-कटरा हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, आमने-सामने भिड़ीं बाइक, एक की मौत

संबंधित समाचार