बरेली: छात्राएं फिर पहुंचीं कलेक्ट्रेट, डीएम-विधायक से की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी के एक निजी मेडिकल कॉलेज में अवैध रूप से फीस वसूलने के मामले को लेकर चल रही तनातनी का मामला सुलझ नहीं रहा है। 2017 बैच के एमबीबीएस छात्र-छात्राएं लगातार प्रबंधन के रवैये और लाखों रुपये फीस मांगने के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को कई छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट …

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी के एक निजी मेडिकल कॉलेज में अवैध रूप से फीस वसूलने के मामले को लेकर चल रही तनातनी का मामला सुलझ नहीं रहा है। 2017 बैच के एमबीबीएस छात्र-छात्राएं लगातार प्रबंधन के रवैये और लाखों रुपये फीस मांगने के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को कई छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिले। इस दौरान बिथरी विधायक डा राघवेंद्र शर्मा के समक्ष भी पीड़ित छात्र-छात्राओं ने अपनी बात रखी।

इसके बाद डीएम बिथरी विधायक के साथ अपने कक्ष में पहुंचे। इसके बाद तीन छात्र-छात्राओं को बात करने के लिए बुलाया गया। करीब 15 मिनट तक डीएम, विधायक और एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने छात्र-छात्राओं से बात की। छात्रों ने अपनी बात रखी और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि 2017 बैच के छात्र-छात्राओं से वसूली की जा रही है। उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिकारियों ने जल्द मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि यह प्रकरण कई दिनों से चल रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पाॅलीथिन का प्रयोग बंद करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

 

 

संबंधित समाचार