बरेली: उदयपुर में टेलर की हत्या का समर्थन करने वाला गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। उदयपुर में हुई टेलर की निर्मम हत्या को सोशल साइट पर सही बताकर ऐसी और वारदातों की बात कहने वाले आरोपी को पुलिस ने पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज …
बरेली, अमृत विचार। उदयपुर में हुई टेलर की निर्मम हत्या को सोशल साइट पर सही बताकर ऐसी और वारदातों की बात कहने वाले आरोपी को पुलिस ने पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि आजमनगर के रहने वाले मोसिन कुरैशी ने उदयपुर में हुई टेलर की हत्या को सही बताते हुए ऐसी और घटनाओं को करने की बात कही। उसकी पोस्ट को जब लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी ट्वीट कर पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस बुधवार की रात पुराने रोडवेज के पास पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। रात में चौकी इंचार्ज कुतुबखाना जितेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कुछ लोग समर्थन में आए
पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो कुछ लोग उसके समर्थन में आ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। बाद में कुछ लोग आरोपी की मदद के लिए कोतवाली भी गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: 6 जेई , 27 कर्मचारी मिलकर वार्डों में जलभराव की समस्या करेंगे हल
