गोंडा: ट्रेन से कटकर सेना के जवान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा/कर्नलगंज। डियूटी से घर आ रहे एक फौजी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। घटना कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के समीप की है। थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम गंगापुरवा निवासी महेश प्रताप सिंह 25 आर्मी …

गोंडा/कर्नलगंज। डियूटी से घर आ रहे एक फौजी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। घटना कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के समीप की है। थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम गंगापुरवा निवासी महेश प्रताप सिंह 25 आर्मी का जवान था। उसकी तैनाती भोपाल में थी जहां से अवकाश पर वह अपने घर आ रहा था।

शुक्रवार की सुबह कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वह जीआरपी के क्षेत्र का है। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा है।

पढ़ें-लखनऊ: इंस्पेक्टर ने अदालत से कहा- गवाह कहां से पैदा कर दें, कोर्ट ने किया इंस्पेक्टर को तलब

संबंधित समाचार