मेरठ: गुमशुदा युवक का पटरी किनारे मिला शव, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बता दें कि बीती 25 तारीख से 46 साल का साजिद घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी का मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना में दर्ज है। मामले को लेकर बतादें कि गुरुवार को गुमशुदा हुए शख्स के घर के आंगन में …

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बता दें कि बीती 25 तारीख से 46 साल का साजिद घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी का मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना में दर्ज है। मामले को लेकर बतादें कि गुरुवार को गुमशुदा हुए शख्स के घर के आंगन में एक चिट्ठी पड़ी हुई मिली जिसमें लिखा हुआ था की साजिद अब इस दुनिया में नहीं रहा है।

गुमशुदगी के बाद मिली चिट्टी में लिखा था कि साजिद की लाश परीक्षितगढ़ में रजवाहे की पटरी के किनारे पड़ी है। साजिद के घर वालों मिली चिट्ठी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। जब चिट्ठी के आधार पर पुलिस घटना के बताए हुए स्थल पर पहुंची तो वहां लापता शख्स साजिद का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह साफ नहीं है।

जानें क्या है गुमशुदगी से मौत तक का मामला

यूपी के मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना निवासी साजिद (46 साल) का बेटा जमशेद परीक्षितगढ़ कस्बे में मवाना अड्‌डे पर वैल्डिंग का काम करता था। 25 जून की शाम जब साजिद अपनी दुकान से चला था, उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। जब साजिद घर नहीं पहुंचा तब उसके परिजनों ने तलाश किया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। गुमशुदगी के मामले को लेकर 29 जून को परिजनों ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। साजिद की तलाश पुलिस और परिजन दोनो ही कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार को लापता हुए साजिद के घर के आंगन में परिजनों को हाथ से लिखी हुई एक चिट्ठी पड़ी मिली, जिसमें लिखा था- साजिद अब इस दुनिया में नहीं है, उसका शव नहर के पास पड़ा हुआ है। साजिद का कपड़ा, जूता, बनियान और तौलिया भी ठीक शव के सामने पेड़ के नीचे झाड़ी में पड़ा था। पुलिस चिट्ठी में बताए गए स्थान पर गई तो वहां पुलिस को साजिद का शव मिल गया।

मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम में भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि साजिद की पत्नी का एक साल पहले निधन हो गया था।

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि चिट्‌ठी के आधार पर शव बरामद किया गया है, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया था लेकिन उसमें भी मौत के कारण स्पष्ट नहीं है, जिसके लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है, शरीर पर कोई भी चोट या चाकू या गोली के निशान नहीं है। संभावना यह भी है कि जहर से मौत हुई है। आगे की जांच की जा रही हैं।

पढ़ें-बांदा: पुलिया के नीचे मिला किशोर का शव, गले पर मिले चोट के निशान, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका