सुलतानपुर: ई-रिक्शा को ट्रेलर ने रौंदा, पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक
सुलतानपुर। जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार को की ई रिक्शा व स्कूटी को एक अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर ने रौंद दिया । जिसमे पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल है। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया हैं। डीएम रविश गुप्ता व एसपी सोमेन वर्मा जिला …
सुलतानपुर। जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार को की ई रिक्शा व स्कूटी को एक अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर ने रौंद दिया । जिसमे पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल है। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया हैं। डीएम रविश गुप्ता व एसपी सोमेन वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
कोतवाली देहात के अयोध्या हाइवे पर कमनगढ ओदरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह साढे दस बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर ने ई रिक्शा को रौंदकर खाई मे पलट गया। ई रिक्शा चालक सहित पांच लोगों की अभी तक मौत हो गयी है। दुर्घटना में बगल से गुजर रही स्कूटी सवार महिला सहित तीन लोग अभी जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहे है।
परिवार के लोग नकराही गांव से ई-रिक्शा से जा रहे थे
देहात कोतवाली के नकराही गांव निवासी रघुबीर के परिवार की वृद्धा जानकी देवी की अपने ससुराल गोशांईगंज थाने के हयात नगर में अपने घर में आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी । शुक्रवार की सुबह वहीं पर परिवार के लोग नकराही गांव से ई रिक्शा से जा रहे थे । कमनगढ के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने ई रिक्शा को रौंदते हुए गड्ढे मे पलट गया और बड़ा हादसा हो गया । इस दुर्घटना में निर्मला देवी 50 पत्नी रघुबीर, रघुबीर 55 पुत्र बदलू, फूलकली 60 पत्नी रामनेवाज, राजेन्द्र कुमार 45 पुत्र छेदीलाल की मौत हो गई हैं। वहीं अमरावती देवी 42 पत्नी राजेन्द्र तथा हरीश 40 पुत्र खियाली निवासी कमन गढ गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा एक स्कूटी सवार महिला व पुरुष भी गंभीर रूप से घायल है। जिसकी पहचान अभी नही हो सकी है।
हादसे के बाद ट्रक ट्रेलर सड़क किनारे गड्ढे मे पलट गया तथा ई रिक्शा उसी के नीचे फंस गया । पुलिस हाइवे पर क्रेन व जेसीबी लगाकर घंटे भर से ट्रक व ई रिक्शा निकालने मे जुटी है । इसके चलते हाइवे पर दो किमी लंबा जाम लग गया है। घटना स्थल पर देहात कोतवाली की पुलिस तथा सीओ लंभुआ सतीश शुक्ला व देहात थानाध्यक्ष सुनील पांठेय, एस ओ गोशाईगंज, संदीप राय सहित चार थाने की पुलिस व सैकड़ो लोग डटे हुए है।
पढ़ें-अयोध्या: कावड़ यात्रा व सावन मेला सकुशल कराने को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
