इटावा: बिल बकाया होने पर लाइनमैन ने किसान को किया जलील, पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या
इटावा। यूपी के इटावा में पेड़ से लटकता मिला एक किसान का शव था। किसान के शव को जानवरों ने नोच डाला था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान का शव मिलते ही युवक के परिजनों ने उसकी मौत का आरोप बिजली विभाग पर लगाया। परिजनों का …
इटावा। यूपी के इटावा में पेड़ से लटकता मिला एक किसान का शव था। किसान के शव को जानवरों ने नोच डाला था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान का शव मिलते ही युवक के परिजनों ने उसकी मौत का आरोप बिजली विभाग पर लगाया। परिजनों का आरोप है कि 6 महीने के बकाया बिल के लिए बिजली विभाग कर्मचारी ने उसे गांव में सबके सामने जलील किया था।
बतादें कि किसान युवक 3 दिन से लापता था। यह मामला जिले के चकरनगर क्षेत्र के जंगल में सहसो थाना क्षेत्र के कुर्छा निवासी कोक सिंह 65 साल का था। जो खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बतादें कि 27 जून से युवक घर से लापता हो गया था। तब से किसान के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नही चल सका।
किसान के बेटे भूरे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत में लगे नलकूप का लगभग 6 माह का बिल औसतन 15 से 16 हजार रुपए बकाया होगा। वसूली को लेकर विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी लाइनमैन 26 तारीख को घर गए। वसूली को लेकर गांव वालों के सामने हमारे पिता को घसीट कर साथ ले जाने लगे।
इस पर गांव के लोगों ने बीच बचाव किया था। इस पर बिजली विभाग के कर्मचारी दो हजार की रिश्वत लेकर बकाया बिल जमा करने को 2 दिन का समय दिया था। नलकूप का बकाया बिल भरने के लिए पिता ने बेटे टेलीफोन करके पैसा मंगाया था। दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे पुते भूरे 27 जून की दोपहर घर आ गया। गांव आया तो पता चला कि पिता घर से गायब है। बेटे का आरोप है कि जेल जाने के डर से पिता ने आत्महत्या कर ली है।
डर का कारण किसान ने की आत्महत्या
ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गांव की बिजली दस दिन पहले विद्युत विभाग ने काट दी थी, जबकि नलकूप और घरेलू दोनों कनेक्शन का समय से बिल भी जमा कर दिया है। गांव में बिजली कटी होने के कारण समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है वही नलकूपों की विद्युत सप्लाई बाधित होने से खेतों में खड़ी हरा चारा पानी ना मिलने से सूख रहा है। 26 तारीख को गांव में वसूली को लेकर कोक सिंह की खींचतान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने की थी। ग्रामीणों के सामने जेल में भेजने की धमकी भी दी थी। दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक तौर पर पुलिस से लिखित शिकायत की है।
परिजनों ने गुमशुदा युवक की सुचना दी थी जिसके बाद गुरुवार को थाना बिठौली के डांडा जंगल में बबूल के पेड़ से रस्सी पर झूलता एक शव लटका हुआ मिला। शव को जंगल में गए किसानों ने लटकता हुआ देखा था। जिसके बाद किसानों पुलिस को सूचना दी। वहीं शव को जानवरों ने बुरी तरह नोच डाला। जिस कारण शव क्षत विक्षत हो गया। मौके पर पहुंचे बिठौली थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने शव की शिनाख्त कर सहसो थाना प्रभारी तेज सिंह को घटना की जानकारी दी। बीते 27 जून को घर से लापता कोक सिंह का शव रस्सी लटकता हुआ मिला है।
