गौतम बुद्ध नगर: अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाने पहुंची नोएडा अथॉरिटी की टीम, लोगों ने तेजाब फेंकने की दी धमकी
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के बने अवैध कॉलोनी के घरों को तोड़ने पहुंची नोएडा अथॉरिटी की टीम को लोगों के विरोध का करना पड़ा सामना। नोएडा अथॉरिटी की टीम पर कॉलोनी वालो ने विरोध जताते हुए कार्रवाई करने पहुंची टीम पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी जिसके बाद टीम वापस लौट गई जिसके बाद …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के बने अवैध कॉलोनी के घरों को तोड़ने पहुंची नोएडा अथॉरिटी की टीम को लोगों के विरोध का करना पड़ा सामना। नोएडा अथॉरिटी की टीम पर कॉलोनी वालो ने विरोध जताते हुए कार्रवाई करने पहुंची टीम पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी जिसके बाद टीम वापस लौट गई जिसके बाद बीना कार्रवाई किए ही टीम वापस लौट गई।
बतादें कि नोएडा प्राधिकरण लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके मध्यनजर आज नोएडा प्राधिकरण की टीम बुलडोजर के साथ सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए पहुंची।
नोएडा प्राधिकरण की टीम को देख कर कॉलोनी में रहने वाले सभी आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और प्राधिकरण खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। नाराज कुछ लोगों ने तो टीम पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी, जिसके बाद प्राधिकरण की टीम को बुलडोजर के साथ वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास अवैध कॉलोनियां बनी हुई हैं, जिसमें सैकड़ों मकान बने हुए हैं। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब प्राधिकरण की टीम भारी संख्या में फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर इन्हीं अवैध कॉलोनियों को तोड़ने के लिए पहुंची।
पढ़ें-आगरा: अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए 10 हजार वर्ग मीटर पर हो रहा था निर्माण
